अर्जुन रौतेला। नगर निगम आगरा के बसपा पार्षद दल की ओर से आज अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान दुर्घटना में दिवंगत सैकड़ों लोगों को अश्रुपूरित श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।


बसपा पार्षद दल नगर निगम आगरा ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों की दी श्रंद्धाजलि

अर्जुन रौतेला। नगर निगम आगरा के बसपा पार्षद दल की ओर से आज अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान दुर्घटना में दिवंगत सैकड़ों लोगों को अश्रुपूरित श्रंद्धाजलि अर्पित की गई।
जिसमें बसपा पार्षद दल नेता एवं वार्ड 32 नाई की सराय के पार्षद यशपाल सिंह एवं उनके उनके साथ धर्मवीर सिंह, सुनील शर्मा, सोहेल कुरैशी, रेखा भास्कर, कप्तान सिंह, चौधरी राधेलाल, नवाब सिंह मौर्य, इमरान अब्बास, मनोज सोनी, राजीव सिंह एडवोकेट, बेबी प्रवीण, किशन भास्कर, प्रीति भारती के साथ अन्य पार्षदगण मौजूद रहे।

बसपा पार्षद दल ने बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष सभी ने मोमबत्ती जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को इस असीम त्रासदी से उबरने के लिए शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने के ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी ने दो मिनट की शोक सभा की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।