पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक


  पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ  यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ तथा उनकी टीम द्वारा मु.अ.स. 184/2025 धारा- 103(1),115(2),352,  351(3) बीएनएस के नामजद वांछित अभियुक्त 1. चन्द्रकान्त पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 28 वर्ष 2.रजनीश पाण्डेय पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासीगण पिपरौंद थाना मऊ जनपद चित्रकूट को ग्राम जोरवारा नगर पुलिया थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया।
  उल्लेखनीय है कि दिनाँक 11.06.2025 को वादी  राकेश सिंह पुत्र  रामशिरोमणि आरख निवासी ग्राम पिपरौंद थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा सूचना दिया गया कि आज शाम 06.30 बजे मेरे घर के थोड़ी दूर में पड़ोंस के रहने वाले चन्द्रकान्त पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय,रमानिवास पाण्डेय पुत्र गयाप्रसाद पाण्डेय,जानू पाण्डेय पुत्र रमानिवास पाण्डेय निवासीगण पिपरौंद थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा एक राय होकर लाठी डंडे से जान से मारने की नियत से वादी के पिता श्री रामशिरोमणि को गम्भीर चोट पहुंचाना तथा गला पकड़कर जमीन पर पटककर लात मारना जिससे वादी के पिता की मृत्यु हो जाना तथा वादी राकेश सिंह व सुधीर,सुनील,मंजीत पुत्रगण राजकुमार व उनकी माता श्रीमती गिरजा देवी को गम्भीर चोट पहुंचाना । इस सम्बन्ध में मु.अ.स. 184/2025 धारा- 103(1),115(2),352,  351(3) बीएनएस बनाम 1. चन्द्रकान्त पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय 2. रजनीश पाण्डेय पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय 3. रमानिवास पाण्डेय पुत्र गयाप्रसाद पाण्डेय 4. जानू पाण्डेय पुत्र रमानिवास पाण्डेय निवासीगण पिपरौंद थाना मऊ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। दिनाँक 12.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक मऊ ने अथक प्रयास करते हुये अभियुक्त 1. चन्द्रकान्त पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 28 वर्ष 2. रजनीश पाण्डेय पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासीगण पिपरौंद थाना मऊ जनपद चित्रकूट को ग्राम जोरवारा नहर पुलिया थाना मऊ से गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। 
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह  
2. उ0नि0  मुन्नीलाल
3. मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार
4. आरक्षी विवेक कुमार

विनोद उपाध्याय 
ब्यूरो चित्रकूट 
अब तक टीवी न्यूज चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।