गोरखपुर अपर निदेशक स्थानीय निकाय मोहम्मद असलम अंसारी की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में बैठक संपन्न हुई।


 सहजनवा गोरखपुर अपर निदेशक  स्थानीय निकाय  मोहम्मद असलम अंसारी की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समस्त अधिकारी गण एवं नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी और एस0बी0एम 0के डीपीएम एवं डिविजनल तथा समस्त स्टाफ के साथ आगामी वर्षा ऋतु एवं त्योहार  को देखते हुए साफ सफाई एवं जल जमाव और वृक्षारोपण को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ।इस बैठक में बृहद रूप से यह चर्चा की गई कि आगामी बरसात में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं इन बीमारियों से बचाव के लिए साफ सफाई होना अति आवश्यक है ,और कहीं भी निगम एवं नगर पंचायत में जल जमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए साथ ही साथ वृक्षारोपण की व्यवस्था सुचार रूप से होनी चाहिए। अपर निदेशक के द्वारा यह निर्देश दिया गया। उपर्युक्त कार्यों के बारे में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए ।यदि शिकायत मिलेगी तो इसके जिम्मेदार अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।