यूपी के उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। उसकी सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। दोस्त ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।


Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

यूपी के मेरठ जिले में 12वीं की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) बुधवार को करीब दोपहर एक बजे अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी आस्था से फोन छीन लिया। इस बात को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इसके बाद राकेश देवी ने आस्था की गला दबाकर हत्या कर दी। मां ने इस बारे में अपने भाइयों को बताया। वह भी कार से महरौली गांव से दादरी पहुंचे। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई ने आस्था का शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई। धारदार हथियार से छात्रा का सिर काटा और उसका धड़ परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंककर चले गए।

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

कटे हुए सिर की तलाश जारी
आस्था की मां, मामा और ममेरे भाई से पुलिस की पूछताछ के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने यह खुलासा किया। हिरासत में ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर जुटी रही। पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर में पहुंची।

विज्ञापन

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

कटे सिर को जानी गंगनहर में फेंका 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में मोनू ने बताया कि आस्था की हत्या के बाद उसके कटे सिर को जानी गंगनहर में फेंका गया। पुलिस हिरासत में छात्रा की मां राकेश देवी से भी महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा के परिजनों से पुलिस अलग-अलग जानकारी जुटा रही है। 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

पुलिस का दावा है कि छात्रा के कटे हुए सिर की बरामदगी के बाद इस वारदात में और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छात्रा के मौसेरे भाई गौरव को भी पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि गौरव से कई राज खुलेंगे, क्योंकि पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल नंबरों की भी सीडीआर निकाली है। 

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

इसमें आस्था की हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार भी बरामद की है। सीसीटीवी कैमरों में कार की आवाजाही को भी देखा जा रहा है।

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

6 of 14

छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

जेब से फोन नंबर से हुआ हत्याकांड का खुलासा
जेब से मिले दोस्त के मोबाइल फोन नंबर से ही इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पहले पुलिस दोस्त तक पहुंची, उसने शव देख कर आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में मृतका की पहचान की। धड़ रजबहे में मिला, जबकि कटे सिर को गंगनहर में फेंका गया। ऐसे में यदि छात्रा के पास से मोबाइल नंबर नहीं मिलता तो छात्रा की पहचान कराना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता।

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

7 of 14

छात्रा के घर बैठे लोग, आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

पहचान होते ही छात्रा के परिजनों को उठाया
छात्रा के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले दादरी पहुंचकर छात्रा की मां और दोनों भाइयों को उठाया। इसके बाद छात्रा की मां को लेकर पुलिस उसके मायके महरौली पहुंची। वहां से पुलिस ने छात्रा के दो मामाओं और ममेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

8 of 14

आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस, आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

पिता रमेश के मोबाइल की भी निकाली सीडीआर
पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश के मोबाइल फोन की भी सीडीआर निकाली है, ताकि पता चल सके की उनकी लोकेशन कहां थी और किसने उससे बात की है। वहीं, छात्रा के मामा के घर महरौली जाकर भी छात्रा के सिर की तलाश की गई।

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

9 of 14

छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद

देर रात तक नहीं मिला कटा हुआ सिर
पुलिस छात्रा के कटे हुए सिर की देर रात तक तलाश में लगी थी, मगर सिर बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने बहादरपुर रजबहे के आसपास भी सिर को तलाश किया।

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

10 of 14

meerut murder - फोटो : संवाद

गुमशुदगी का रचते रहे नाटक
छात्रा की हत्या के बाद मां गुमशुदगी का नाटक रचती रही और छात्रा की तलाश में जुटी रही। ग्रामीण भी छात्रा को तलाश करने में लगे थे, मगर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। बृहस्पतिवार शाम को दादरी गांव में घर पर कुछ पड़ोसी बैठे थे। उनका कहना था कि छात्रा गायब है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला। पुलिस जब गांव में आई तो पता चला कि उसकी हत्या हो गई। 

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

11 of 14

जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद

छात्रा ने सकौती के सूरजमल स्कूल से कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने के बाद कक्षा 12 में प्रवेश लिया था। दोस्त से उसकी मुलाकात भी होती थी। गांव में घटना का पता चलने के बाद भी कोई बोलने को तैयार नहीं है। गांव में सन्नाटा पसरा है। घर पर मां राकेश देवी, दो छोटे भाई 14 और 11 साल के हैं। तीन बच्चों में छात्रा सबसे बड़ी थी।

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

12 of 14

आस्था की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

छात्रा का सिर काटकर ले गए हत्यारे, धड़ को रजबहे में फेंका 
मेरठ के परतापुर के बहादरपुर गांव के रजबहे में बृहस्पतिवार को 12वीं की छात्रा की सिर कटी लाश मिली। उसकी सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। दोस्त ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की। पुलिस ने छात्रा की मां, भाई, दो मामा व ममेरे भाई और दोस्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम छात्रा के सिर की तलाश जानी गंगनहर में कर रही है। 

एसएसपी विपिन ताडा के मुतबिक छात्रा की एक किशोर से दोस्ती थी। इसके विरोध में परिजनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मां ने किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ममेरे भाई और मौसरे भाई ने छात्रा का सिर काटकर धड़ रजबहे में फेंक दिया। 

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

13 of 14

आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद

दादरी निवासी रमेश कुमार की बेटी आस्था बुधवार से लापता थी। रमेश सीआरपीएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई। 

परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी किशोर का था। पुलिस ने किशोर से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया।  

 

Meerut Murder Case Aastha talking to a friend on mobile mother strangled her to death and cousin cut her neck

14 of 14

रजबहे में मिली लाश - फोटो : संवाद

फोन पर लगातार बातचीत की बात भी कही। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली। परिजन आस्था की गुमशुदगी, उसकी तलाश के प्रयास सहित कई सवाल के जवाब नहीं दे पाए। 

पुलिस ने छात्रा की हत्या के शक में मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू व दोस्त को हिरासत में ले लिया। आस्था के मामा कमल और समरपाल सिंह परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के निवासी हैं। यह घटनास्थल के पास वाला ही गांव है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।