सपा के गढ़ से ही भाजपा ने पकड़ी जीत की लय, यूं ढह गया सपा का किला
यूपी उपचुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ से ही जीत की लय पकड़ी। देखते ही देखते सपा का किला ढह गया। सपा के लिए कोई रणनीति काम न आई।
अंबेडकरनगर। मतगणना के पहले चरण से ही भाजपा ने जीत की लय पकड़ ली। सपा सांसद लालजी वर्मा का गढ़ माने जाने वाले टांडा ब्लॉक में भी भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने बढ़त बना ली। यह देख सुबह 10 बजे के पहले ही सांसद ने अपने करीबियों को संकेत दे दिया कि बाजी हार चुके हैं। हुआ भी ऐसा ही। बीच के कु
अंबेडकरनगर। मतगणना के पहले चरण से ही भाजपा ने जीत की लय पकड़ ली। सपा सांसद लालजी वर्मा का गढ़ माने जाने वाले टांडा ब्लॉक में भी भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने बढ़त बना ली। यह देख सुबह 10 बजे के पहले ही सांसद ने अपने करीबियों को संकेत दे दिया कि बाजी हार चुके हैं। हुआ भी ऐसा ही। बीच के कुछ चरण में सपा ने बढ़त जरूर बनाई। लेकिन कटेहरी व भीटी ब्लॉक में मतों की गिनती शुरू होते ही भाजपा की जीत का दायरा आसमान छूने लगा।
कटेहरी उपचुनाव में मतों की गिनती टांडा ब्लॉक से शुरू हुई। यह सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है। ऐसे में यहां उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत का बड़ा आधार टांडा ब्लॉक से मिलने वाली लीड ही रही है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ।पहले चरण से ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद चरण दर चरण भाजपा आगे ही बढ़ती गई। दूसरे चरण तक भाजपा की बढ़त एक हजार से ज्यादा हो चुकी थी। तीसरे चरण में भाजपा कुछ कमजोर पड़ी तो चौथे चरण में सपा ने पांच सौ से अधिक मतों के अंतर से लीड ले ली। सातवें चरण तक सपा की बढ़त तीन हजार मतों से अधिक हो गई थी। दस चरणों तक सपा आगे रही। लेकिन बढ़त का अंतर घटकर डेढ़ हजार के करीब रह गया।1वें चरण में सपा की कुल बढ़त मात्र 766 रह गई। इसके बाद भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनानी शुरू कर दी। 12वें चरण की मतगणना में भाजपा को एक हजार वोट से अधिक की लीड मिल गई। इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे बढ़ते रहे। चरण दर चरण वोटों का अंतर बढ़ता गया। जैसे-जैसे मतों की गणना कटेहरी व भीटी में आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे जीत को लेकर सभी अनुमान ध्वस्त हो रहे थे। भाजपा नेताओं ने भी आठ से दस हजार मतों के अंतर से जीत की उम्मीद लगा रखी थी। हालांकि 33 चरणों की मतगणना पूरी होने तक जीत का अंतर बढ़कर 34, 514 तक पहुंच गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूपी उपचुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ से ही जीत की लय पकड़ी। देखते ही देखते सपा का किला ढह गया। सपा के लिए कोई रणनीति काम न आई।
यूपी उपचुनाव: वोटों के लिए तरसती रही BSP, चार सीटों पर जमानत भी न बची; लगातार तीसरे चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन
यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने अपनी ताकत को दोगुनी कर लिया है तो वहीं सपा की ताकत आधी रह गई है।
Leave a Comment: