यूपी उपचुनाव: वोटों के लिए तरसती रही BSP, चार सीटों पर जमानत भी न बची; लगातार तीसरे चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन
यूपी उपचुनाव: वोटों के लिए तरसती रही BSP, चार सीटों पर जमानत भी न बची; लगातार तीसरे चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन
यूपी उपचुनाव में भाजपा ने सपा के गढ़ से ही जीत की लय पकड़ी। देखते ही देखते सपा का किला ढह गया। सपा के लिए कोई रणनीति काम न आई।
यूपी के अंबेडकरनगर में कटेहरी उपचुनाव में मतगणना के पहले दौर से ही बीजेपी ने जीत की लय पकड़ ली थी। सपा सांसद लालजी वर्मा का गढ़ माने जाने वाले टांडा ब्लॉक में मतों की गणना के दौर में भी भाजपा प्रत्याशी धर्मराज ने बढ़त बना डाली।
इसे देखकर सुबह दस बजे के पहले ही लालजी ने अपने करीबियों को संकेत दे दिया कि यह बाजी वह हार चुके हैं। हुआ भी ऐसा ही। बीच के कुछ चरण में सपा ने बढ़त जरूर बनाई। लेकिन, कटेहरी व भीटी ब्लॉक में मतों की गिनती शुरू होते ही भाजपा की जीत का दायरा आसमान छूने लगा।सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है
कटेहरी में मतों की गिनती शनिवार को टांडा ब्लाक से शुरू हुई। यह सपा सांसद लालजी वर्मा का गृह क्षेत्र है। यहां उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत का बड़ा आधार टांडा ब्लॉक से मिलने वाली बड़ी लीड होती आई है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ।
पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद चरण दर चरण भाजपा आगे ही बढ़ती गई। दूसरे राउंड तक भाजपा की बढ़त एक हजार मत से ज्यादा हो चुकी थी। तीसरे राउंड में भाजपा थोड़ा कमजोर पड़ी, तो चौथे राउंड में सपा ने पांच सौ से अधिक मतों के अंतर से लीड ले लिया। सातवें राउंड तक सपा की बढ़त तीन हजार मतों से अधिक हो गई थी। दस राउंड होने तक सपा आगे रही, लेकिन बढ़त का अंतर घटकर डेढ़ हजार करीब रह गया।
11वें राउंड में सपा की कुल बढ़त मात्र 766 रह गई। इसके बाद भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनानी शुरू कर दी। 12वें राउंड में भाजपा को एक हजार वोट से अधिक की लीड मिल गई। इसके बाद से भाजपा प्रत्याशी ने पीछे नहीं देखा। चरण दर चरण वोटों का अंतर बढ़ता गया।
जैसे-जैसे मतों की गणना कटेहरी व भीटी में आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे जीत को लेकर सभी अनुमान ध्वस्त हो रहे थे। बीजेपी नेताओं ने भी आठ से दस हजार मतों के अंतर से जीत की उम्मीद लगा रखी थी। हालांकि 31 राउंड की मतगणना पूरी होने तक जीत का अंतर बढ़कर 33 हजार हो गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूपी उपचुनाव: वोटों के लिए तरसती रही BSP, चार सीटों पर जमानत भी न बची; लगातार तीसरे चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन
यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने अपनी ताकत को दोगुनी कर लिया है तो वहीं सपा की ताकत आधी रह गई है।
UP उपचुनाव: नतीजे से पार्टियों को सबक! करहल-कुंदरकी से SP का आत्मविश्वास ऊपर; तीन सीटों पर बढ़ी योगी की चिंता
Leave a Comment: