रकाबगंज रेलवे पुल से गिरा युवक हुई मौके पे मौत


रकाबगंज रेलवे पुल से गिरा युवक हुई मौके पे  मौत !!

समय लगभग 10:00 रकाबगंज पुल के नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था, तत्काल मौके पर पहुंच कर थाना वज़ीरगंज की पुलिस ने देखा तो एक व्यक्ति जिसके सर में गहरी चोट लगी थी वह रेलवे ट्रैक के बगल में गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था, मौके पर उसके घरवाले भी मौजूद थे, पूछताछ करने पर पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम सुनील कुमार श्रीवास्तव श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष कानपुर का रहने वाला है यह व्यक्ति चौकी पांडे गंज थाना वजीरगंज क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आया था, उसी दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर बने पुल से अचानक अवस्थित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसके सर में चोट लग गई ।स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल बलरामपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति को बलरामपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।