तहसील संवाददाता गौरव भारती


अब तक न्याय

तहसील संवाददाता गौरव भारती

तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई शारदा नदी में आस्था की डुबकी

 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शारदा नदी के पवित्र जल में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।
जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी के अशोकनगर के हिमांचल घाट, राणाप्रताप नगर, और नहरोसा आदि घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को  प्रातः 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने शारदा नदी के तट पर पहुंच कर नदी के पवित्र पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर स्नान ध्यान भजन कीर्तन पूजा पाठ कथा प्रवचन, दान पूण्य के अलावा मुंडन संस्कार तथा भंडारे का आयोजन किया था। इधर हजारा धनारा घाट पर आवागमन करने योग्य मार्ग नहीं  होने तथा नौका संचालन पर भी रोक लगा देने के कारण हजारा, सिद्ध नगर शास्त्री नगर के अलावा जनपद लखीमपुर खीरी के गांव भानपुरी खजुरिया, गोविंद नगर, इंदिरा नगर और कमलापुरी आदि गांव के लोगों को गंगा स्नान के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर हजारा पुलिस बल  मौजूद रहा नौका संचालन बंद किए जाने से लोगों को पुरनपुर पीलीभीत जाने के लिए काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।