जनपद कानपुर देहात
फाटक खुला होने के उपरांत दौड़ती रेलगाड़ी मौत को दावत देते रेलवे कर्मचारी
बताते चलें कि ताजा मामला आज दोपहर को देखने को मिला सरवनखेड़ा थाना गजनेर क्षेत्र के गोगूमऊ रेलवे क्रासिंग पर फाटक खुला छोड़ पटरी से गुजरती डीजल पेट्रोलियम ट्रेन बता दें कि गोगूमऊ रेलवे लाइन के समीप बना HP सीएल डिपो में डीजल पेट्रोलियम ट्रेनों व अन्य ट्रेनों का आवागमन जारी रहता है और एचपी सीएल डिपो में डीजल पेट्रोलियम का लोडिंग अन्लोडिंग का कार्य भी होता है और फाटक को नियमानुसार बंद कर ही ट्रेनों का संचालन शुरू होता है सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार जिससे कि कोई हादसा न घटित हो लेकिन यहां तो रेलवे कर्मचारियों के लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था गलीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ बता दें योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गोगूमऊ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर भी प्रस्ताव पारित हो चुका है जल्द निर्माण कार्य भी शुरू होना है लेकिन अभी तक कयी लोग रेलवे लाइन के कर्मचारियों के द्वारा कई लोग मौत के मुंह में भी समा चुके हैं और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे कि अगर लापरवाही बरतने का काम किया और कोई घटना घटित हुई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी गोगूमऊ रेलवे लाइन पर डीजल पेट्रोलियम गाड़ी संख्या 32382 रेलवे फाटक लाइन मैन के लापरवाही के चलते फाटक खुला छोड़ ट्रेन गुजरती नजर आई इस संदर्भ में रेलवे कर्मचारियों से बात करने की कोशिश किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: