उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली काजल को 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से प्रेरणा मिली थी और उन्हीं की तरह काजल ने भी यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और आईपीएस अधिकारी बन गईं. काजल रोजाना लगभग 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. इस दौंरान उन्होंने सोशल मीडिया को पूरी तरह त्याग दिया था.


यूपीएससी परीक्षा पास करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. कई लोग ऐसे होते हैं, जो सालों तक तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हो पाते, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जो दूसरे अधिकारियों के प्रेरणा लेते हैं और परीक्षा में सफल होकर आईएएस-आईपीएस या अन्य सेवाओं में अधिकारी बन जाते हैं. उत्तर प्रदेश की रहने वाली काजल भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें एक ऐसी महिला आईएएस अधिकारी से प्रेरणा मिली, जो यूपीएससी टॉपर रह चुकी हैं और इस प्रेरणा का असर ये हुआ कि वो आईपीएस अधिकारी बन गईं.

 

आईपीएस काजल एक बेहद ही साधारण परिवार से आती हैं. वह मानिकपुर के पास चित्रकूट जिले के एक छोटे से गांव रानीपुर की रहने वाली हैं. काजल को सिविल सेवा अधिकारी बनने के क्रम में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और फोकस से यूपीएससी क्रैक कर ही लिया. काजल के पिता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर हैं. काजल बताती हैं कि सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा उन्हें आईएएस अधिकारी टीना डाबी से मिली थी. टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था.

कहां से की पढ़ाई?

आईपीएस काजल की शुरुआती पढ़ाई सेंट माइकल स्कूल से हुई है. वह शुरुआत से ही पढ़ने में तेज थीं. उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत, तो 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल की थी. इतना ही नहीं, हायर एजुकेशन में भी उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा था. उन्होंने इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में कुल 81 फीसदी अंक हासिल किए थे. इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री भी ली है.

 

रोजाना करती थीं 8-10 घंटे पढ़ाई

काजल ने यूपीएससी के लिए सामाजिक जीवन और सोशल मीडिया को पूरी तरह से त्याग दिया था. वह हर दिन लगभग 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और शानदार रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी के रूप में चुन ली गईं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।