प्रियंका चोपड़ा को उनके एतराज फिल्म में सोनिया कपूर के किरदार के कारण मां से घर से निकाल दिए जाने की धमकी मिल चुकी है। अभिनेत्री ने बताया कि वे सोनिया जैसी हरकतें घर पर करने लगीं इसलिए मां को बुरा लगा।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनके काम के लिए प्रशंसकों से प्यार मिलता है। प्रियंका चोपड़ा को उनकी फिल्म एतराज के लिए भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सोनिया कपूर की भूमिका के लिए फैंस का प्यार को मिला। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अपने इसी किरदार को अपने घर पर भी दिखाया था, इस पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें डांटते हुए कहा कि इसे मेरे घर से बाहर निकालो।

Priyanka Chopra mother got angry for playing Sonia Kapoor in Aitraaz threatened to throw her out of the house

2 of 5

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनिया कपूर के किरदार से खुश नहीं थी मां
एक इंटरव्यू के दौरान अनुपमा चोपड़ा से एक पुराने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सानिया कपूर का किरदार निभाते हुए उन्होंने इस रोल को घर पर भी निभा रही थीं। उनकी मां मधु चोपड़ा अचानक हुए इस बदलाव से खुश नहीं थीं और उन्होंने उन्हें डांटते हुए कहा, “अगर तुम मेरे घर आने वाली हो तो चुप हो जाओ।”

 

Priyanka Chopra mother got angry for playing Sonia Kapoor in Aitraaz threatened to throw her out of the house

3 of 5

प्रियंका चोपड़ा - 

प्रियंका चोपड़ा को कॉफी मग उठाया
प्रियंका ने मां को छेड़ते हुए सोनिया की तरह ही कॉफी मग उठाया, इस पर उनकी मां ने कहा कि यहां कोई कैमरा नहीं है। उनकी मां ने एक बार सोनिया की तरह बात करते हुए दिखाया, तब प्रियंका को एहसास हुआ कि उन्हें किरदार को पीछे छोड़ना होगा। उन्होंने स्वीकार किया, “मैं शर्मिंदा थी।”

Priyanka Chopra mother got angry for playing Sonia Kapoor in Aitraaz threatened to throw her out of the house

4 of 5

इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पाई फिल्म सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ के अलावा वे बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ जी ले जरा फिल्म के लिए भी काम करने वाली हैं।

Priyanka Chopra mother got angry for playing Sonia Kapoor in Aitraaz threatened to throw her out of the house

5 of 5

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

बेटी के साथ इंज्वाय कर रही हैं अभिनेत्री
काम के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और परिवार के साथ भी समय बिताना पसंद करती हैं। बेटी मालती के साथ वे अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अपनी बेटी के साथ प्रियंका क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।