मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शाहजुड़डी गांव का लाल विवेक देशवाल बलिदान हो गया। शनिवार देर रात सेना के अधिकारियों ने उनके स्वजन को सूचना दी तो घर मे कोहराम मच गया


मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शाहजुड़डी गांव का लाल विवेक देशवाल बलिदान हो गया। शनिवार देर रात सेना के अधिकारियों ने उनके स्वजन को सूचना दी तो घर मे कोहराम मच गया।

 

स्वजन के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम को गांव पहुंचेगा। विवेक देशवाल पुत्र सन्तरपाल देशवाल सेना में जवान थे। 2015 में सेना में भर्ती होने के बाद पिछले तीन वर्षों से जम्मू कश्मीर में इंडियन आर्मी 28एएडी में लांस नायक थे। 30 वर्षीय जवान विवेक देशवाल की तैनाती श्रीनगर में थी। शनिवार देर रात को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए।

 

बलिदानी जवान के घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया

 

आर्मी की ओर से अधिकारियों ने फोन कर बलिदानी जवान के घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया। स्वजन को आर्मी अधिकारियों ने बताया कि विवेक देशवाल के सिर में छह गोलियां लगी हैं। पिता संतरपाल देशवाल के अनुसार, सेना के साथ मुठभेड़ थी या आतंकी हमला हुआ इसकी सही जानकारी नहीं दी गई। बलिदानी के चाचा नरेंद्र देशवाल ने बताया कि रविवार शाम चार बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुचने के बाद गांव शाहजुड़डी लाया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।