शादी के मंडप में इंतजार करते रहे घराती, बुलेट बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा नहीं ले आया बारात,


मुजफ्फरनगर। दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये देने से इंकार करने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिसके चलते लड़की पक्ष की शादी की सभी तैयारियां धरी रह गई। बारात घर में सजा मंडप व बारातियों व मेहमानों को खाना भी लगा रहा गया।

यह है पूरा मामला

भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी सरोज देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि लगभग दो माह पहले उसने अपनी बेटी का रिश्ता पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर निवासी युवक के साथ तय किया था, जिसमें चार नवंबर को उसकी बेटी की बारात आनी थी। शादी के लिए परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को कार्ड बांट दिए थे और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। तीन नवंबर को गांव तुगलकपुर पहुंचकर सगाई की रस्म अदा की गई थी, जिसमें लाखों का सामान दिया। शादी के लिए गांव छछरौली में भोकरहेड़ी रोड पर बुक किए गए सिम्फनी फार्म्स में बारातियों का खाना व मंडप आदि सजाया गया था। 

 

आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे ने उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल कर दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये की मांग की। बेटी ने इतनी बड़ी रकम व बुलेट बाइक देने में असमर्थता जाहिर की। परिजनों ने दूल्हे के भाई से बात की। 

 


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।