मह‍िला को अपने घर ले गया मौलवी, बोला- तुम्‍हारे ऊपर जिन्न का साया है... फ‍िर पार की हैवान‍ियत की हदें


यूपी के मुजफ्फरनगर में मह‍िला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है क‍ि एक मौलवी ने जिन्न का साया उतारने के बहाने महिला से हैवान‍ियत की। विरोध करने पर उसकी आंखों की रोशनी चले जाने का डर दिखाया। मह‍िला ने पुलिस में शि‍कायत दर्ज कराई है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।मुजफ्फरनगर। जिन्न का साया उतारने के बहाने मौलवी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी आंखों की रोशनी चले जाने का डर दिखाया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौलवी ने उसे जबरन बस में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मौलवी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

दिल्ली की एक कॉलोनी निवासी महिला अपनी पांच बहनों के साथ मुजफ्फरनगर निवासी मौलवी इरशाद के पास आई थी। आरोपी मौलवी ने उसकी बहनों के सामने उसका उपचार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे अपना मोबाइल नंबर देकर अकेले में आने के लिए कहकर भेज दिया। पीड़िता बीते मंगलवार को अकेली मुजफ्फरनगर आई। आरोपी मौलवी उसे सहारनपुर बस अड्डे से अपने साथ घर ले गया।

 

ज‍िन्न का साया बताकर क‍िया दुष्‍कर्म

आरोप है कि उस पर जिन्न का साया बताते हुए पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी मौलवी ने धमकी दी और उसे जबरन बस में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने यूपी-112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

छेड़छाड़ का आरोपित और वारंटी गिरफ्तार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।