पदभार ग्रहण करने के बाद दिखी एक्शन मोड़ में एसडीएम वर्षा मीणा,किया उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण संवाददाता आशीष कुमार शर्मा


पदभार ग्रहण करने के बाद दिखी एक्शन मोड़ में एसडीएम वर्षा मीणा,किया उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

संवाददाता आशीष कुमार शर्मा

राजाखेड़ा,16अक्टूबर।


धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में एसडीएम वर्षा मीना ने कस्बे के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चिकित्सक कक्ष, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे रूम आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर्स की उपस्थिति को जांचा और अस्पताल में आने वाले मरीजों से बात कर सीएचसी पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर उनसे जानकारी ली। इस दौरान कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर को लेकर शिकायत की। निरीक्षण को लेकर एसडीएम वर्षा मीना ने बताया कि कस्बे के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड के बाहर किसी भी प्रकार की गंदगी दिखाई ना दे इसको लेकर सीएचसी स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं, इसी के साथ अस्पताल में ब्लड की जांच कराने के लिए कतार मिली है और जांच रिपोर्ट एक बजे के बाद मिलने की भी बात सामने आई है जिसको लेकर सीएचसी स्टाफ को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर को लेकर भी शिकायत मिली है जिसको लेकर पीएमओ से चर्चा कर जांच कराई जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।