भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार
श्रीकृष्ण भास्कर मंडल ब्यूरो चीफ
रवींद्र कुमार सिंह मंडल ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज़
लखीमपुर खीरी। आपको बताते चलें की उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़िए अधिक खूंखार हो गए हैं। भेड़िए के आक्रमण वाले मुख्य जिले बहराइच लखीमपुर और सीतापुर हैं। लखीमपुर में भेड़िए ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया भेड़िया उसे दबोच कर ले जा रहा था तभी मां ने दौड़कर उसे बचाया। सीतापुर में महिला और बच्चे पर भेड़िए ने आक्रमण कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल है। बहराइच में भेड़िए का सबसे ज्यादा खौफ है। यहां के गांव में फरसा, भा ला और त्रिशूल समेत धारदार हथियार लेकर ग्रामीण रातभर पहरा देते हैं। बहराइच, बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और सीतापुर समेत कई जिलों में भेड़ियों का आतंक है। भेड़िया से बचने के लिए लोगों ने घर के बाहर जाल लगवाए हैं। पूरी रात जाकर पहरा दे रहे हैं। वन कर्मियों की टीम भेड़िया की तलाश में जुटी है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है बहराइच में भेड़िए अब तक आठ मासूम सहित नौ लोगों की जान ले चुके हैं।40 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुके हैं। लखीमपुर खीरी जिले में भेड़ियों के साथ-साथ टाइगर तथा शेरों का आतंक है। जिसे पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने कई पिंजरे लगा रखे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट अब तक नया न्यूज़ लखीमपुर खीरी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर मंडल ब्यूरो चीफ
रवींद्र कुमार सिंह मंडल ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज़
अपराध संवाददाता रवि कुमार की खास रिपोर्ट
Leave a Comment: