रवींद्र कुमार सिंह मंडल ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज़


लखीमपुर खीरी। आपको बताते चलें कि लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानीगंज में रविवार सुबह सोने चांदी के व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता ने मुंह के कैंसर से हार मानकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की सुरेंद्र गुप्ता कई वर्षों से मुंह के कैंसर से परेशान थे। और इसी से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड करने का यह कदम उठाया। सुबह लगभग 6:30 बजे चाय नाश्ता के उपरांत अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मुंह में गोली दाग ली। गली की आवाज सुनकर परियों दौड़े और उन्हें खून से लथपथ पाया। सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि व्यापारी ने स्वयं को गोली मारी है और मामले की जांच की जा रही है।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।