15 अगस्त 2024 को भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। ऐसे में आजादी दिवस के इस मौके पर आपको भी अपने सगे-संबंधियों को देशभक्ति से सराबोर शेरों- शायरियों के साथ बधाई संदेश भेजकर उन्हें लोकतंत्र के इस खूबसूरत पर्व की शुभकामनाएं देनी चाहिए।


15th August 2024 Shayari in Hindi: 15 अगस्त 1947 वो दिन था, जब भारत ने पहली बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा लहराया था। तब से लेकर आज तक हर साल भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराकर पूरे देश को संबोधित करते है। यह मौका हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण होता है। भारत का हर नागरिक पूरे आदर के साथ तिरंगे के सामने सिर झुकाकर उसे नमन करता है। साथ ही, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे को बधाई संदेश और शायरियां भेजकर आजादी दिवस की बधाई देते है। आज हम आपके लिए लाएं है 15 ऐसी खूबसूरत शायरियां, जिसके जरिए आप भी अपने खास दोस्तों और सगे संबंधियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1. मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए ,
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत न पूछो
बांध रखा सर पे तिरंगा कफन के लिए ।।

 

2. इसकी शान निराली है
इसकी पहचान निराली है
इसपर जां जो मिट जाए
ऐसी जां फिर किस्मत वाली है।।

 

3. वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे, दुश्मनों से बचायेंगे।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

 


Independence Day India 2024 Shayari in hindi


4. काश मरने के बाद भी वतन के काम आता
शहीदों के दुनिया में अपना भी नाम आता
हंस के लुटा देते जान इस वतन के लिए
कोई फिक्र नहीं होती गर ऐसा मुकाम आता।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

5. इसके वास्ते अपनी जान तक लुटा देंगे हम
हमसे टकराए तो उसकी हस्ती मिटा देंगे हम
सर हिमालय का हम न झुकने देंगे कभी
इसकी चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे हम ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

6. ये जोश कभी कम नहीं होगा,
वीरों के बलिदानों से आया है।
कितनो ने लहू बहाया है,
तब जा के तिरंगा पाया है ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।


Independence Day India 2024 Shayari


7. इन रगों में बहता लहू है बस वतनपरस्ती की
है सीने में जलती ज्वाला इसके हस्ती की
कोई लहर उसे क्या बहा लियेगी गह्ररी धारा में
हम जैसे पतवार रहें जिस भी कस्ती की ।।
Happy Independence Day 2024!

 

वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे, दुश्मनों से बचायेंगे।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

काश मरने के बाद भी वतन के काम आता
शहीदों के दुनिया में अपना भी नाम आता
हंस के लुटा देते जान इस वतन के लिए
कोई फिक्र नहीं होती गर ऐसा मुकाम आता।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

इसके वास्ते अपनी जान तक लुटा देंगे हम
हमसे टकराए तो उसकी हस्ती मिटा देंगे हम
सर हिमालय का हम न झुकने देंगे कभी
इसकी चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे हम ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये जोश कभी कम नहीं होगा,
वीरों के बलिदानों से आया है।
कितनो ने लहू बहाया है,
तब जा के तिरंगा पाया है ।।
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

 

इन रगों में बहता लहू है बस वतनपरस्ती की
है सीने में जलती ज्वाला इसके हस्ती की
कोई लहर उसे क्या बहा लियेगी गह्ररी धारा में
हम जैसे पतवार रहें जिस भी कस्ती की ।।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मिट कर भी दिल में है वतन की उल्फत
मौत भी हमसे पहले हमारी रजा मांगती है
इसके रखवाले हम जैसे शेर-ए-जिगर हैं
हर मां हमारी सलामती की दुआ मांगती हैं।
2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Independence Day 2024 Wishes

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।