तालाब की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर, गांव में मची खलबली; ग्राम प्रधान ने डीएम व एस डीएम से की थी शिकायत


तालाब की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर, गांव में मची खलबली; ग्राम प्रधान ने डीएम व एस डीएम से की थी शिकायत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की सरोजनी नगर तहसील प्रशासन ने बुधवार को शिवरी ग्राम सभा के लोखारिया खेड़ा गाँव मे तालाब मे बने अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।इससे पूरे गांव में खलबली मची रही।

लखनऊ । सरोजनी नगर तहसील प्रशासन ने बुधवार को शिवरी ग्राम सभा के लोखारिया खेड़ा गाँव मे तालाब की जमीन पर बनाए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।

गांव के प्रधान ने डीएम व एसडीएम सरोजनी नगर से इसकी शिकायत करते हुए कहा था कि शिवरी के लोखारिया खेड़ा मे स्थित तालाब की जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है।

बुधवार को नायब तहसीलदार अंकिता सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार  ने बताया की जिन लोगो को नोटिस दिया गया है उनके कब्जे से कब्ज़ा को मुक्त कराया गया बताया की इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने की थी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को नायब तहसीलदार अंकिता सिंह के निर्देशन में लेखपाल आशीष सहित राजस्व टीम बुलडोजर लेकर शिवरी ग्राम सभा लोखारिया खेड़ा पहुंची।

टीम ने बुलडोजर से तालाब मे बने अवैध मकान को ढहवा दिया तथा  मुक्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान भारी भीड़ जुट गई थी।

ग्रामीणों ने बताया की तालाब की जमीन डेढ़ बीघा है उसे पर बहुत लोगों का कब्जा है लेकिन गिने-चुने लोगों से ही कब्जा मुक्त कराया गया रामसागर ने बताया ग्राम प्रधान से जिनकी नहीं बनती उन पर बुलडोजर चला एक तरह से कह सकते है की जो प्रधान के निशाने पर थें उन पर ही बुलडोजर की कार्य वही हुई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।