हसवा कस्बे के ऐतिहासिक रानी तालाब में पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया पौधारोपण


हसवा कस्बे के ऐतिहासिक रानी तालाब में पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया पौधारोपण

✍️ विपिन कुमार पत्रकार

हसवा कस्बे के रहने वाले अंशु राज सिंह व अभय राज सिंह उर्फ पिंशू सिंह लगवाए सैकड़ों पेड़


क्राइम सवाददाता रवि कुमार की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और आज़ दिन मंगलवार को हसवा कस्बे के ऐतिहासिक रानी तालाब में पूर्व विधायक विक्रम सिंह का आगमन एक बजे हुआ और सैकड़ों की तादात में ग्रामीण इलाकों के लोग आए और और पूर्व विधायक विक्रम सिंह से अपनी समस्या भी बताई और विधायक विक्रम सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुन कर उनको अश्वशासन दिया कि आपका काम बहुत जल्द ही होगा और पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का नारा लगाते हुए ऐतिहासिक रानी तालाब में कई पेड़ लगाए  जिसमें  फलदार व छायादार किस्म के पौधे  लगाए गए। अंशू सिंह  ने कहा कि   पेड़ जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए पौधे लगाकर संरक्षण करना जरूरी है। ऐसे में सभी को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा भी करना चाहिए।
बिना पेड़-पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नही की जा सकती, पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं, ये हवा को शुद्ध करते हैं, जल का संरक्षण करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से पूरे पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। इस मौके पर हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान,अंशु राज सिंह , अभय राज सिंह उर्फ पिंशु सिंह, नीरज, रिंकू, शिवा, बीरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, ललित कुमार, हंसराज, अजय कुमार, इंद्रपाल, रामचंद्र पासवान, आदि लोग मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।