वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है। वह बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।


अमेरिका के इंडियाना में आगरा के गेविन दासौर को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पिता पवन दासौर काफी आहत हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है। वह बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।


गेविन हाथ में पिस्टल जरूर पकड़े था, मगर गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान वह बाएं हाथ में पिस्टल लिए था। वह बाएं हाथ से गोली नहीं चला सकता था। वह केवल गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहा था। इसी बीच ट्रक में सवार अमेरिकी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। 

पिता ने मोबाइल पर देखा अंतिम संस्कार
पिता पवन दासौर ने बेटे का अंतिम संस्कार मोबाइल पर देखा। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रविवार को उनके घर पहुंचे। 

 

  • पवन दासौर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिवार के साथ न्याय होगा। पूरे घटनाक्रम के बारे में वह विदेश मंत्री से बात करेंगे, जिससे जांच कराई जा सके। 
  • वहीं, बहन दीप्शी 29 जुलाई को भारत आ रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।