अब तक टीवी न्यूज़ चैनल, रिपोर्टर भूपेंद्र कुमार की कुमार खबरें


ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से,बाईक चालक की मौत

खबर प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन गांव में,  बड़ोखर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहा पावर ट्रैक ट्रैक्टर के,  चालक के लापरवाही से, बाइक से  बड़ोखर की तरफ जा रहे, बाइक सवार को, ट्रैक्टर की जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार गायत्री प्रसाद पुत्र श्यामलाल उम्र 50 वर्ष, नरेंद्र कुमार पुत्र राम अचल निवासी ग्राम अमिलिया पाल, दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े। और  दोनों, के सिर में गंभीर चोटे आई, मौके पर सड़क के अगल-बगल के लोग इकट्ठे हो गए, ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंसके माध्यम से सीएससी कोरांव भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने, गायत्री प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, और नरेंद्र कुमार को सिर में गहरी चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, कोराव थाना पुलिस मौके पर, शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया, मृतक के पुत्र दीपक के द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोराव को  लिखित तहरीर में, ट्रैक्टर मालिक गुलाब सिंह पटेल पुत्र हनुमत सिंह निवासी ग्राम भोगन, तथा ट्रैक्टर चालक दिलीप कुमार पटेल पुत्र रामराज पटेल, घटना का समय तकरीबन 8:35बजे  के आसपास का है। जबकि सड़क के बगल श्रीनाथ मास्टर, सालिक,राम यस, के घर के पास का है । गायत्री प्रसाद के 4 लड़के हैं, बड़ा लड़का दीपक, दूसरे नंबर पर दिवाकर, तीसरे नंबर पर प्रभाकर, और चौथे नंबर पर दिलीप, बड़े लड़के की शादी हो गई है, और दो पुत्री की भी शादी कर चुके हैं,इस , घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली, पूरे गांव में मातम छा गया, गांव के लोग पोस्टमार्टम से लास आने का इंतजार कर रहे थे, शव गांव में पहुंचने ही कोहराम मच गया। देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, पत्नी श्याम कली का रो-रो कर बुरा हाल, और देर रात दाह संस्कार कर दिया गया ,परिजनों के अनुसार वह राज मिस्त्री का कार्य करते थे, और कार्य के लिए भगतपुर निवासी बबलू मल्लाह के यहां, मकान की नींव का नाप कराने गए थे, और घर लौटते समय, यह घटना घट जाती है।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल, रिपोर्टर भूपेंद्र कुमार की कुमार खबरें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।