महाराष्ट्र के कल्याण और उल्लासनगर में पिछले कई दिनों से क्राइम की वारदातें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थीं। बढ़ती वारदातों के बीच शहर के लोग डर के साये में जी रहे थे। इस बीच पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में घुमाया है।


महाराष्ट्र के उल्हासनगर और कल्याण में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हत्या, लूटपाट और डकैती जैसी घटनाएं अब आम हो चली हैं। बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर शहरवासियों में दहशत का माहौल है। बढ़ते अपराध के बीच उल्हासनगर के पुलिसकर्मियों ने शहरवासियों को दहशत से मुक्त कराने का बीड़ा उठाया है।

 

हाथ में रस्सी बांधकर आरोपियों को शहर में घुमाया

इसकी पहल सोमवार शाम को उल्हासनगर में देखने को मिली। हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हाथ बांधकर पूरे शहर में घुमाया। आरोपियों को इस तरह शहर में घुमाने पर लोगों को विश्वास पुलिस पर एक बार फिर जाग उठा है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया

बता दें कि उल्हासनगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को मालसेज घाट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी सोहन अनिल पवार और यश सुरेश पवार का क्षेत्र में काफी दहशत है। इनके प्रति क्षेत्र के लोगों के मन से दहशत कम करने के उद्देश्य से पुलिस ने उनके हाथों में रस्सी बांध कर पूरे इलाके में घुमाया।

लोगों में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना बढ़ी

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने पुलिस के इस कदम की सराहना भी की है। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा कि वे अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Bhanu Pratap Dixit

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।