दिनांक 28/4/24 को सुबह से लापता है।
प्रार्थी . गोवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय रामनाथ सिंह निवासी_मकान नंबर 556/ 348 सुजानपुरा
संदर्भित मामले एडीओ { पं } नाथनगर व बेलहर कला निलंबित
संदर्भित मामले एडीओ { पं } नाथनगर व बेलहर कला निलंबित
--धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अब तक न्याय
सन्त कबीर नगर = स्वच्छ भारत मिशन { ग्रामीण } के अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे व्यक्तिगत शौचालय , सोख्ता गड्ढा व सामुदायिक शौचालय निर्माण मे ग्राम निधि 06 के खातो से आहरित धनराशि की जांच मे जिलाधिकारी के आदेश क्रम मे तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई ।
आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि नामित जांच टीम उपायुक्त श्रम रोजगार { डी सी मनरेगा } जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी त्रुटिरहित जांच आख्या एक माह मे अधोहस्ताक्षरी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे । ताकि प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कार्मिको / प्रधान गणो को उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा सके ।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन { ग्रामीण } अंतर्गत ग्राम पंचायतो मे पूर्व से संचालित ग्राम निधि -06 के खातो मे से रैंडम आधार पर परीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कराया गया । ग्राम पंचायत छितही , मड़हाराजा प्रखण्ड नाथनगर मे संचालित ग्राम निधि 06 खाते के परीक्षण मे यह तथ्य प्रकाश मे आया कि ग्राम पंचायत छितही मे 10.56.000 तथा मड़हाराजा मे 16.32.000 /- अनियमित रूप से धनराशि का भुगतान फर्म को किया गया । जिसके कारण सम्बन्धित ग्राम प्रधानगणो एवं ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध थाना महुली मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया , तदोपरांत आदेशानुसार जनपद मे जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम निधि 06 के सभी खातो का परीक्षण मे 183 ग्राम पंचायतो द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की कुल 4.01.95.780 की धनराशि अनियमित रूप से फर्मो को भुगतान कर दिया गया है । जिसमे से विगत 2 माह मे कुल 68 ग्राम पंचायतो द्वारा 2.89.81.434 की धनराशि ग्राम निधि के खाते मे वापस जमा कर दिया गया है । स्वच्छ भारत मिशन { ग्रामीण } अंतर्गत संचालित ग्राम निधि के खातो मे ईबीआर { एकस्ट्रा बजटरी रिसोर्स } की कुल धनराशि 6.51.89.800 जनपद की कुल 754 ग्राम पंचायतो मे सामुदायिक सोख्ता गड्ढा एवं सामुदायिक खाद गड्ढे के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 मे जारी की गई थी । परन्तु परीक्षण मे यह भी पाया गया कि अधिकांश कार्य अभी भी मौके पर पूर्ण नही है । तत्क्रम मे सहायक विकास अधिकारी { पं } को नोटिस जारी कर आहरित धनराशि के सापेक्ष कराये गये कार्यो का कार्यवार सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । सहायक विकास अधिकारी { पं } प्रखण्ड मेहदावल, हैंसर बाजार , पौली एवं नाथनगर द्वारा निर्माण कार्य की सूचना उपलब्ध कराई गई । परन्तु सूचना सत्यापित न होने के कारण सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी { पं } को सत्यापनोपरांत आख्या सहित सूची उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को पुनः प्रेषित किया गया है । स्वच्छ भारत मिशन { ग्रामीण } अंतर्गत संचालित ग्राम निधि के खाते से कुल 6.96.66.000 शौचालय निर्माण की धनराशि व्यक्तिगत खातो मे प्रेषित की गई है , परंतु सम्बन्धित सचिव उन व्यक्तियो की सूची उपलब्ध कराने मे रुचि नही ले रहे है । जिससे व्यक्तिगत खातो मे प्रेषित धनराशि से यह स्पष्ट नही हो पा रहा है कि यह व्यक्ति पात्र है । एवं इनका नाम स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट की एमआईएस मे किस क्रम पर है । इस सम्बंध मे सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी { पं } को नोटिस जारी करते हुए उक्त के सम्बन्ध मे सूचना मांगी गई है परन्तु अभी तक सभी विकास खण्डो से सूचना अप्राप्त है । संदर्भित प्रकरण मे जनपद स्तर से पंचायती राज निदेशालय को प्रेषित सूचना के क्रम मे विभाग द्वारा सहायक विकास अधिकारी { पं } नाथनगर एवं बेलहर कला को निलम्बित कर दिया गया है ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
प्रार्थी . गोवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय रामनाथ सिंह निवासी_मकान नंबर 556/ 348 सुजानपुरा
हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राकेश त्रिपाठी अब तक टीवी न्यूज महाराजगंज
रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ बाजार में धोखाधड़ी का गिरोह सक्रिय है,
Leave a Comment: