पलिया देहात में आवारा कुत्ते ने एक किशोर को किया जख्मी हालत गंभीर


पलिया देहात में आवारा कुत्ते ने एक किशोर को किया जख्मी हालत गंभीर

"सह सम्पादक" 
"उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी" 

जिला लखीमपुर खीरी में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन कहीं पशु तो कहीं बच्चे हो रहे हैं इनका शिकार। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया देहात अजीत नगर का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें आवारा कुत्ते कई बच्चों पर झपट्टा मार देते हैं तो कहीं जानवरों को अपना निवाला बनाते हैं जैसे मुर्गी या बकरी के बच्चों को लेकिन मामला तो तब गंभीर हुआ जब कल अपने घर के पास खेलने गए एक मासूम बच्चे को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया और दोनों घुटने में हाथ में बुरी तरह से काटा और वहां पर मौजूद बच्चों ने डंडे लेकर जब कुत्तों को पीटना शुरू किया तब वह छोड़कर भागा उसके बाद उसके परिजनों को पता लगते ही उस बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में ले जाएगा और इलाज कराएगा किंतु यहां पर संपूर्ण इलाज ना हो पाने के कारण उसको कल जिला अस्पताल भेजा गया था और वह अपना इलाज जिला चिकित्सालय लखीमपुर में कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार भूरे रंग का कुत्ता महाकाल सिटी के पास जंजीर में बंधा हुआ दिखा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।