किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग,,,,,,,


किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग,,,,,,,
 मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा,जब उद्योग पतियों का कर्ज मोदी सरकार ने माफ किया है तो,किसान मजदूर छोटे व्यापारियों संपूर्ण कर्ज माफ करना होगा,
किसान आंदोलन 2 हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं किसानों की मांगों को मानकर तत्काल उनको सुरक्षित घर भेजा जाए,
शिक्षा के नाम पर जो प्राइवेट संस्थान स्कूल कॉलेज अभिभावकों से लूट कर रहे हैं संस्थाओं का लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई हो, 

किसान नेत्री कल्पना सिंह ने कहा ,प्राइवेट नर्सिंग होम की जांच कर कार्यवाही की जाए लगभग सभी नर्सिंग होमों में संसाधनों और डॉक्टरों की कमी है,
जिले में गांव शहर में जांच कर जरूरतमंद गरीब परिवारों को सरकारी आवास दिया जाए,
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा जिला सचिव सालिक वर्मा ने कहा, 
 बिसवां प्लाई फैक्ट्री बनी दर्जनों लोगों की मौत का कारण फेक्ट्री से फैल रहा प्रदूषण आसपास के गांव के लोगों के चली गई आंख की रोशनी, गंदे नाले से फैल रही बीमारियां ,पिछले साल आंदोलन के बाद मिल मालिक और प्रशासन से यह तय हुआ था 1 साल में फैक्ट्री वहां से दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दी जाएगी , अभी तक नहीं हुई फैक्ट्री शिफ्टिंग की कोई भी कार्यवाही,
किसान नेत्री सोनी श्री ने कहा,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में बनाया गया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जांच कर उचित कार्रवाई हो

पीड़ित संधुराज पुत्र साहब दीन ने कहा,प्राइवेट आरोग्य नर्सिंग होम में मेरी पत्नी सबनम का ऑपरेशन हुआ था वहीं बच्चे का जन्म हुआ 
गलत इलाज की वजह से 8 घंटे बाद ही मेरी पत्नी की मौत हो गई , जब हमने नर्सिंग होम के डॉक्टर से अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो मुझे सिर्फ बचें का जन्म प्रमाण पत्र दिया गया वह भी खैराबाद सरकारी सामुदायिक का मिला, तब मुझे एहसास हुआ ,, मेरी पत्नी जान गलत इलाज की वजह से गई है, जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक मैं अपनी पत्नी की लड़ाई लड़ता रहूंगा


मोर्चा उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह ने कहा,कटीली पेपर मिल निकल रहे काले धुएं से आसपास से किसानों की फसल हो रही बर्बाद , पेपर मिल के नाले से निकल रहा गंदा पानी जिससे प्रदूषण से आसपास फैल रही है बीमारियां,

शुशील चक्रवाती ने कहा,सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जो भी मिल, फैक्ट्रियां है उनको तत्काल नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किया जाए ताकि शहर में फैल रहे प्रदूषण से आम जनमानस को राहत मिल सके,
 धरना स्थल पर मौजूद रहे, राजेश कुमार जगरानी विष्णु पप्पू रामदुलारी मुनेश्वर सुनीता रामचंद्र डॉक्टर कौशल  किशोरी, मंजू पाल अंशु , गुड्डी, इरफान, सिंधुराज,दीपकपाल, नरेंद्र राज ,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।