बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास रिपोर्ट।


 बरेली थाना शीशगढ़ के गांव बूंची से 7 दिन पूर्व रहस्य में ढंग से गायब विधवा एवं उसकी 6 वर्षीय बच्ची का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। इस बाबत विधवा के पिता ने शिकायती प्रार्थना पत्र थाना शीशगढ़ में दिया है। लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले की मौखिक शिकायत भुक्तभोगी सीताराम निवासी ग्राम दुन्की थाना शाही जनपद बरेली तथा उसकी लड़कियों ने आज थाना समाधान दिवस शाही में भी की है।
सीताराम ने बताया कि उसने अपनी लड़की पार्वती का विवाह अब से 12 वर्ष पूर्व थाना शीशगढ़ के गांव बूंची निवासी धर्मेंद्र के साथ किया था। धर्मेंद्र की 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। तब से उसकी लड़की पार्वती अपने 11 वर्षीय बेटा मोहित तथा 9 वर्षीय सचिन तथा 6 वर्ष की बेटी वर्षा के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी।

रहस्य मय ढंग से गायब विधवा की बहन बीरावतीने बताया कि उसकी बहन अपनी ससुराल से 15 जून से गायब है उसके साथ उसकी 6 वर्ष की बेटी वर्षा भी है। वीरवती का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल ऊंची से गायब हुई उसके बहन पार्वती की जानकारी ना तो उसके ससुराल वालों ने उसके पिता सीताराम को दी और ना ही उसे व उसकी बहन जो कि अपनी ससुराल बंशीपुर में रह रही है उसे दी। वीरवती का आरोप है खुद उसकी ससुराल वालों ने उसकी बहन को गायब किया है और उल्टे उस पर आरोप लगा रहे हैं की पार्वती अपनी बहन के घर से गायब हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।