जनपद सोनभद्र के थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (कुल्हाड़ी) बरामद-


जनपद सोनभद्र के थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (कुल्हाड़ी) बरामद-

         डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-122/2024 धारा 302 भादवि में अभियुक्त मनोज यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम पकरी पो0-कनछ थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष को आज दिनांक 09.04.2024 को सुबह 06.10 बजे मुखबिर की सूचना पर कनछ मुड़कटवा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना का संक्षिप्त विवरणः- गिरफ्ताशुदा अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसकी भाभी सोनी देवी (मृतका) पत्नी सतेन्द्र यादव पिछले कई वर्षों से मोबाइल पर दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती थी। जिसको घर वाले कई बार समझाये बुझाये किन्तु भाभी सोनी देवी (मृतका) के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जिसको लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था तथा गांव समाज में बेइज्जती महसूस होती थी। इसी बात को लेकर दिनांक 20.06.2024 को सुबह घर पर भाभी सोनी देवी (मृतका) को समझाने बुझाने के लिए गांव के प्रधान व परिवार के सदस्य तथा अन्य कई लोग इकट्ठा हुए थे। इसी बात से क्रोधित होकर अपने घर में रखी कुल्हाड़ी लाकर भाभी सोनी देवी के गर्दन पर दो-तीन बार वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
मनोज यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम पकरी पो-कनछ थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-    
1.आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिय टीम का विवरण- 
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. व0उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 योगेश चन्द्र मौर्या थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।