कोर्ट में शादी करने आई लड़की, प्रेमी हुआ फरार, भोपाल से भागकर लड़की आई थी , ये है पूरा मामला
Sessions Court)में उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब एक हिंदू लड़की मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए बुर्का पहनकर रीवा कोर्ट
- सूरजपुर, ओड़गी, प्रेमनगर व प्रतापपुर जनपद कार्यालय से अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए बस को किया गया रवाना
सूरजपुर। जिले से आज 147 तीर्थ यात्रियों को विभिन्न जनपद कार्यालयों से ’श्री रामलला दर्शन’ (अयोध्या धाम) यात्रा योजना अंतर्गत बस के माध्यम से अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए सूबह 08 बजे रवाना किया गया। पहले चरण में सूरजपुर जिले के 147 श्रद्धालुओं को यह अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें जनपद पंचायत सूरजपुर से 55, ओड़गी से 34, प्रेमनगर से 31 और प्रतापपुर से 24 तीर्थ यात्री इस यात्रा का हिस्सा बनें। इन श्रद्धालुओं के लिए जनपद पंचायत कार्यालय सूरजपुर ओड़गी, प्रेमनगर व प्रतापपुर में बस की व्यवस्था की गई थी। जनपद पंचायत कार्यालय सूरजपुर से प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी एवं प्रतापपुर जनपद कार्यालय से प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे ट्रेन से श्रद्धालुओं को आगे का सफर तय करना था, इसलिए सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों के बस को यहां से सुबह रवाना कर दिया गया।
सभी श्रद्धालु तय समय में ’श्री रामलला दर्शन’ (अयोध्या धाम) दर्शन हेतु जनपद कार्यालय पहुंच गये थे। ’श्री रामलला दर्शन’ (अयोध्या धाम) में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए सभी तीर्थ यात्री बहुत उत्साहित थे।
सुरेश विश्वकर्मा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Sessions Court)में उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब एक हिंदू लड़की मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए बुर्का पहनकर रीवा कोर्ट
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर की अभद्रतापूर्ण और अपमान जनक टिप्पणी
Mirzapur News: गर्मी के चलते मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या तो बढ़ी ही है, बच्चा वार्ड में भी मरीजों की संख्या ज्यादा रही। बच्चा वार्ड में 36 बेड हैं। जिसमें मंगलवार को 51 बच्चे भर्ती थे। कई बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती थे। इसमें से ज्यादातर बच्चे बुखार, झटका आदि से पीड़ित थे।
Leave a Comment: