UP:लखनऊ के चौपटिया इलाके में स्थित श्री संदोहन देवी मंदिर के द्वार के सामने बकरीद के एक दिन बाद गाय कटी हुई मिली..
*अब तक इ॑डिया टीवी न्यूज़ चैनल से पत्रकार विशाल निषाद
Mirzapur News: गर्मी के चलते मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या तो बढ़ी ही है, बच्चा वार्ड में भी मरीजों की संख्या ज्यादा रही। बच्चा वार्ड में 36 बेड हैं। जिसमें मंगलवार को 51 बच्चे भर्ती थे। कई बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती थे। इसमें से ज्यादातर बच्चे बुखार, झटका आदि से पीड़ित थे।
गर्मी और लू के चलते खेत में काम करने गए किसान, पशु चराने गए पशु पालक, ट्रक चला रहे चालक आदि की चंद मिनटों में ही जान चली जा रही है। जिला प्रशासन भले ही अभी गर्मी और लू से एक भी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है, परंतु अस्पताल से लेकर श्मशान तक मृतकों की संख्या में इजाफा हो गया है। सोमवार की रात से मंगलवार तक गर्मी और लू के बीच 20 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 10 लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी राजेश कुमार तिवारी (54) सोमवार की शाम घर लौटे थे। तबीयत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी पप्पू (50) की तबीयत खराब होने पर परिजन उनको उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए। उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। बीच में देखरेख कर रहा उनका भाई छोड़कर घर चला गया। इस बीच उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात दिखाकर शव रखने जा रही थी कि उनका भाई पहुंच गया। उसने बताया कि वह पैसा लेने घर गया था।
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी जटाशंकर (95) की तबीयत खराब होने पर उनको उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी कलूई (34) कचहरी परिसर स्थित एक दुकान में काम करती थीं। वे शाम को बेहोश मिलीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोडवेज परिसर में बीमार पड़ी एक (50) वर्षीय महिला को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इमरजेंसी में सोमवार की रात को भर्ती हुए जवाहिर (54) निवासी अमिरती थाना पड़री की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शांति देवी (58) की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मोरी (50), गुलाब चंद्र (65) निवासी पड़री, रवि (65) निवासी पीपराडाड़ कोतवाली देहात की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। ये सभी अचानक तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी पहुंचे थे।
ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों की तबीयत खराब होने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर डाॅक्टर से जांच कराई गई। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार तूफानगंज निवासी सुदीप दास (27) पुत्र सुदामा दास दिल्ली में मजदूरी करते थे।
वे सोमवार को महानंदा एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। ट्रेन में तबीयत खराब होने उनकी मौत हो गई। साथ में सफर कर रहे बापी राय ने परिजनों को सूचना दी। असम के कोकराझार निवासी राजू मुसहरी (34) नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वे ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई।
जिगना थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर सोमवार की शाम मजदूर की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के समुंद जिले के कोमाखान थाने के सोंगोंपानी गांव निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र प्रीतराम अपनी पत्नी बसंती तथा एक छोटी सी पुत्री के साथ रहकर नेगुराचौबे गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
पत्नी बसंती के अनुसार सुनील कुमार सोमवार को दोपहर में खाना खाने बाद अपनी मड़ई में सोने चले गए थे। नहीं जगने पर शाम को वे जगाने गईं तो हालत देख शोर मचाया। शोर सुन अन्य मजदूर और भट्ठा के मैनेजर मौके पर पहुंचे। मजदूर को उपचार के लिए निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत होने पर पत्नी बसंती और बच्ची रो-रोकर बेहाल हैं। पत्नी बसंती ने जिगना थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि पत्नी की मांग पर सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी एक व्यक्ति सोमवार की शाम मवेशियों को भूसा डालकर घर के बाहर बैठा था। उस दौरान गर्म हवा चल रही थी। इस बीच वह अचानक चारपाई से नीचे गिर गया। यह देख परिजन उसे जमीन से उठाकर डॉक्टर बुलाने गए। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
परिजनों ने लू लगने से मौत होने की आशंका जताई। थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी 60 वर्षीय मुरली कोल पशुओं को भूसा डालकर घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। ग्राम प्रधान रमेश मौर्य ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है। मरली से चार पुत्र हैं। पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
लालगंज थाने के बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअट गांव के पास सोमवार को देर रात ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिगना थाना क्षेत्र के कोठरा कंतित निवासी 45 वर्षीय चालक ओमप्रकाश यादव सोमवार की रात मिर्जापुर से ट्रक लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे थे।
रास्ते में महुअट गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करने के बाद अचानक ओमप्रकाश की तबीयत खराब हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लू लगने से चालक की मौत होने की आंशका जताई।
ट्रक चालक की मौत की सूचना मिलते ही बेलन बरौंधा चौकी प्रभारी जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक के परिजनों को सूचना दी। लालगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लू लगने से मौत होने की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अहरौरा के सेखवा गांव स्थित बेटी के घर आए सोनभद्र के मधूपुर निवासी बेचई (50) की सोमवार की रात मौत हो गई। दोपहर में अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें से निजी अस्पताल ले गए। वहां से दवा लेकर घर आए। घर आने पर उनकी मौत हो गई। घर वालों ने लू लगने से मौत होने की सूचना पुलिस को दी।
उधर, सरिया निवासी नंदलाल (55) पुत्र चौथी जरगो जलाशय के पास सोमवार को दोपहर में गाय चरा रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। शव लावारिस हाल में पड़ा होने के दौरान जानवर भी शरीर का कुछ हिस्सा नोचकर खा गए। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी।
ग्राम प्रधान निरंजन यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि लू से मौत की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिर्जापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मृत अवस्था में मिले तीन लोगों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इन तीनों लोगों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एक 60 वर्षीय महिला मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती थी। 15 जून को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पड़री के सिंधौरा गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 65 वर्षीय व्यक्ति विंध्याचल सीएचसी से रेफर होने के बाद मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुआ था। 15 जून को मौत होने पर तीन दिन बाद शिनाख्त नहीं होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार की रात नौ बजे से मंगलवार को सुबह 10 बजे तक लगभग 25 लोगों की गर्मी और लू आदि के चलते मौत हुई। इनमें से ज्यादातर इमरजेंसी में मृत अवस्था में पहुंचे थे। जिनको डाॅक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। इमरजेंसी में मौत का ब्योरा नोट नहीं किया गया।
इसके चलते इन मौतों का ब्योरा अस्पताल प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई। सोमवार की रात नौ बजे के करीब इमरजेंसी मरीजों से भरी पड़ी थी। हालत यह थी कि लोग जमीन पर लेटकर उपचार के लिए विवश थे। 30 बेड की इमरजेंसी मंगलवार को भी मरीजों से पटी रही।
मिर्जापुर जिले के शवदाह स्थलोंं पर इन दिनों ज्यादा संख्या में शव पहुंच रहे हैं। विंध्याचल के रामगया घाट पर एक ही दिन में 40 शव पहुंच गए। छानबे क्षेत्र के श्मशानघाट हरगढ़, चडैचा, नीबीगहरवार आदि पर सामान्य दिनों की अपेक्षा एक-दो शव ज्यादा अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे है। चुनार क्षेत्र के कोल्हुआ घाट, बारह पत्थर घाट और मेडिया घाट पर पहले की अपेक्षा ज्यादा शव पहुंच रहे हैं।
पहले दो-चार ही शव आते थे, जबकि इस समय 4 से 6 की संख्या में शव आ रहे हैं। कछवां के बरैनी गंगा घाट पर इस समय 15 से 20 शव रोजाना आ रहे हैं, जबकि पहले 2 से 5 शव ही आते थे। सोमवार को रात में 16 शव बरैनी गंगा घाट पर पहुंचे। शवों को आग देने वाले मनोज ने बताया कि इस समय रात में 10 से 15 शव आ रहे हैं और दिन में 5 से 10 शव आ रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
*अब तक इ॑डिया टीवी न्यूज़ चैनल से पत्रकार विशाल निषाद
पीड़ित लड़की ने दावा कि करीब 180 लड़कियों को नौकरी देने का झांसा देकर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। इनमें से कई लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया।
ठेकों से कुछ दूर पर मौजूद रहती है पुलिस की मिल जाती है मौन स्वीकृति
Leave a Comment: