25,000/- रुपये का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार‼️


25,000/- रुपये का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार‼️

         सिधौली-सीतापुर/स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को           एसओजी एवं थाना सिधौली कोतवाली  की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा  कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम बाड़ी से लक्ष्मनपुर मुडाडीह जाने वाली सड़क पर गोशाला तिराहे के पास से मु0अ0सं0 146/24 धारा 457/380 भादवि थाना थानगांव में वांछित 25,000/- रूपए का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी विजय कुमार पुत्र छेदीलाल नि. ग्राम लोनियनपुरवा बेदौरा थाना रेउसा सीतापुर  को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है/

         गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, दो अदद जिंदा व दो अदद खोखा (कुल चार अदद कारतूस) 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की तथा 12000/- रुपये नगद पुलिस  द्वारा बरामद किए गए हैं गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म के अपराधी बताया  जाता है जिसके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। घायल अवस्था में पकड़े गए अभियुक्त की पहचान 
विजय कुमार पुत्र छेदीलाल नि.ग्राम लोनियनपुरवा बेदौरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर के रूप में की गई हैं /
            विजय  s/o छेदीलाल वर्तमान पता-नि०लोनियनपुरवा बेदौरा, रेउसा, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
क्र०सं०    मु0अ0सं0 व धारा    थाना    जनपद
1    मु0अ0सं0 282/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0    महोली    सीतापुर
2    मु0अ0सं0 283/2022 धारा 380/411/457भा0द0वि0    महोली    सीतापुर
3    मु0अ0सं0 308/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0    महोली    सीतापुर
4    मु0अ0सं0 321/2022 धारा 380/411/457 भा0द0वि0    महोली    सीतापुर
5    मु0अ0सं0 374/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0    लहरपुर    सीतापुर
6    मु0अ0सं0 001/2023 धारा  उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 19862/3 भा0द0वि0    महोली    सीतापुर
7    मु0अ0सं0 417/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0    लहरपुर    सीतापुर
8    मु0अ0सं0 211/2023 धारा 41/411 भा0द0वि0    सदरपुर    सीतापुर
9    मु0अ0सं0 212/2023 धारा आयुध अधिनियम 1959,25(1B) भा0द0वि0    सदरपुर    सीतापुर
10    मु0अ0सं0 204/2023 धारा 380/411/413/414/457 भा0द0वि0    तालगांव    सीतापुर
11    मु0अ0सं0 223/2023 धारा 380/411/413/414/457 भा0द0वि0    बिसवां    सीतापुर
12    मु0अ0सं0 318/2022 धारा 380/411/457 भा0द0वि0    बछरावां    रायबरेली
13    मु0अ0सं0 198/2022 धारा 380/411/457 भा0द0वि0    हरचंदपुर    रायबरेली
14    मु0अ0सं0 146/24 धारा 457/380 भादवि     थाना थानगांव    सीतापुर में अभियोग पंजीकृत होना बताया जाता है /
सिधौली से निर्दोष तिवारी की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।