हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र ने परीक्षा में पास होने के लिए कमाल का जुगाड़ लगया है। दरअसल छात्र ने अपनी आंसर कॉपी में एक कमाल की कविता लिखी है।


Viral Video: आजकल के छात्र पढ़ाई से बचने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिलते हैं। कई बार छात्र परीक्षा में पास होने के लिए अपनी आंसर कॉपी में कुछ ऐसा लिख आते हैं, जिसे देखकर दिमाग चकरा जाता है। इंटरनेट पर अक्सर बच्चों की आंसर शीट वायरल होती रहती है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र ने परीक्षा में पास होने के लिए कमाल का जुगाड़ लगया है। दरअसल छात्र ने अपनी आंसर कॉपी में एक कमाल की कविता लिखी है। साथ ही टीचर के लिए 200 रुपये का नोट भी रहा है, जिसे देखकर टीचर आग बबूला होते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं बच्चे के जुगाड़ का ये मजेदार वीडियो...  


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शिक्षक अपने छात्र की उत्तर पुस्तिका चेक कर रहा है। इस दौरान उसने जो देखा वह बेहद हैरान करने वाला था। दरअसल उत्तर पुस्तिका में छात्र ने केवल प्रश्नों को ही दोबारा लि दिया था। वहीं एक पन्ने पर हिंदी में उसने एक कविता लिखी है, "चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेंगे पास"। इतना ही नहीं इसके साथ ही छात्र ने घूस के चौर पर टीचर के लिए बेहद शातिर तरीके से कॉपी के बीच 200 रुपये का नोट भी अटका के रखा था। यह देखने के बाद टीचर आंसर शीट पर शून्य अंक दे देता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @quicshorts नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 75 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।