Pak-Myanmar: म्यांमार लड़ाकू विमानों को लेकर हुआ पाकिस्तान से नाराज, आपूर्ति किए गए JF-17 फाइटर जेट निकले कबाड़
Pak-Myanmar: म्यांमार लड़ाकू विमानों को लेकर हुआ पाकिस्तान से नाराज, आपूर्ति किए गए JF-17 फाइटर जेट निकले कबाड़
Womens Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में BRS, के कविता ने लिखी 47 दलों को चिट्ठी
Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में BRS, के कविता ने लिखी 47 दलों को चिट्ठीभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी की एमएलसी क कविता ने मंगलवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी सहित 47 राजनीतिक दलों के नेताओं को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर सभी राजनीतिक दलों से सभी मतभेदों को दूर कर एक साथ होकर इस बिल को संसद में पारित करने का आह्वान किया है।
उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि आज के वक्त भारतीय राजनीति और खासकर चुनाव में महिलाओं की भागीदारी की ज्यादा से ज्यादा जरूरत है। उन्होंने बताया कि फिलहाल देश में 14 लाख से ज्यादा महिलाएं राजनीतिक दलों के साथ जुड़े हैं और सभी देश की सेवा कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, डीएमके के एमके स्टालिन, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे, वाईएसआरसीपी के जगन मोहन रेड्डी सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं को उन्होंने पत्र लिखा है।
महिला आरक्षण बिल संसद में पेश किया गया वह बिल है, जिसके पारित होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत सुनिश्चित हो जाएगी। गौरतलब है कि इस बिल को पहले भी कई बार संसद में प्रस्तुत किया जा चुका है और राज्यसभा से ये बिल पास हो चुका है।
9 मार्च साल 2010 में कांग्रेस ने बीजेपी, जेडीयू और वामपंथी दलों के सपोर्ट से राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल भारी बहुमत से पारित कराया। हालांकि, लोकसभा ने कभी भी बिल पास नहीं हो सका।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Pak-Myanmar: म्यांमार लड़ाकू विमानों को लेकर हुआ पाकिस्तान से नाराज, आपूर्ति किए गए JF-17 फाइटर जेट निकले कबाड़
तो मैं खुद ही ये काम कर लूंगा, उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम; संत के एलान पर स्टालिन ने ऐसा क्यों कहा
30 लाख साइकिल के लक्ष्य के साथ Avon Cycles भारतीय बाजार में अग्रसर; यूरोप से मिला 2 लाख साइकिल का ऑर्डर
Leave a Comment: