तो मैं खुद ही ये काम कर लूंगा', उदयनिधि के सिर पर 10 करोड़ का इनाम; संत के एलान पर स्टालिन ने ऐसा क्यों कहातमिलनाडु (Tamilnadu) के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाली टिप्पणी पर अब एक आचार्य ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अयोध्या के एक संत परमहंस आचार्य ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें वह एक हाथ में उदयनिधि का पोस्टर और दूसरे हाथ में तलवार पकडे हुए नजर आ रहे है। अब इस वीडियो पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि ने प्रतिक्रिया दी है।अपनी वीडियो में नेता का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर खुद उदयनिधि ने प्रतिक्रिया दी है।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पर रिएक्ट करते हुए द्रमुक मंत्री ने कहा, 'एक स्वामी हैं जिन्होंने मेरे सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। क्या वह सच में एक असली संत है या नकली? उन्हें मेरा सिर इतना पसंद क्यों है? तमिलनाडु के मंत्री ने संत पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि उनके पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं? आप मेरे बालों में कंघी करने के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा कर रहे हैं क्या? उन्होंने आगे कहा कि अगर आप मुझे 10 रुपये की कंघी दे दें तो मैं यह काम खुद ही कर लूंगा।'सनातन धर्म वाले अपने बयान पर उदयनिधि अभी भी कायम हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हिंदू समुदाय को निशाना नहीं बनाया था। उदयनिधि ने कहा, 'मैं बार-बार उस मुद्दे पर बात करूंगा जो मैंने शनिवार को कार्यक्रम में कहा था। उन्होंने अपनी टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि मैं उस मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं जो कई लोगों को परेशान करने वाला है और वही हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म स्थायी है और इसे बदला नहीं जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: