Odisha News: भुवनेश्‍वर से नई दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्रियों के होश उड़े


Odisha News: भुवनेश्‍वर से नई दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्रियों के होश उड़ेभुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकि खराबी आने के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे।

खुले आसमान में जब यात्रियों को विमान में आई इस तकनीकि गड़बड़ी का पता चला, तो सभी के होश उड़ गए। हालांकि, वक्‍त रहते इसे संभाल लिया गया और विमान को आपातकालीन स्थिति में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ही उतारा गया। 

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की 6ई 2065 फ्लाइट ने सोमवार सुबह 7.50 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के 20 से 25 मिनट के भीतर ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

इसके लिए पायलट विमान को वापस भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले आया। यात्रियों को भी विमान से उतरने के लिए कहा गया।

बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अथाॅरिटी से मिली सूचना के मुताबिक, यह समस्या विमान पर पक्षी से टकरा जाने के कारण उत्पन्न हुई है। विमान अब उड़ान नहीं भरेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।