G20 Summit 2023: मेट्रो स्टेशन के कई एंट्री गेट रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र


G20 Summit 2023: मेट्रो स्टेशन के कई एंट्री गेट रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने DMRC को लिखा पत्रG20 Summit 2023 In Delhi आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आठ से 10 सितंबर के दौरान सभी मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट स्टेशन प्रवेश के लिए नहीं खुलेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में अचूक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को एक पत्र लिखकर मेट्रो स्टेशन के कुछ गेट बंद रखने को कहा है।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने वीवीआईपी मार्गों की ओर खुलने वाले स्टेशन के गेट बंद करने के लिए दिल्ली मेट्रो को एक पत्र लिखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि पुलिस उपायुक्त या पुलिस मुख्यालय से गेट बंद करने का कोई अनुरोध मिलता है तो ऐसी परिस्थिति में डीएमआरसी को तुरंत सूचित किया जाएगा।इस वर्ष भारत शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा हैइसके लिए विदेशी मेहमानों के दिल्ली आना सात सितंबर से शुरू हो जाएगा। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और इस दिशा में हर जरूरी कदम उठा रही है।

ये देश हैं G-20 के सदस्य

भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, फ्रांस, जर्मनी, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके एवं यूरोपीय संघ शामिल हैं।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।