30 लाख साइकिल के लक्ष्य के साथ Avon Cycles भारतीय बाजार में अग्रसर; यूरोप से मिला 2 लाख साइकिल का ऑर्डर


30 लाख साइकिल के लक्ष्य के साथ Avon Cycles भारतीय बाजार में अग्रसर; यूरोप से मिला 2 लाख साइकिल का ऑर्डरसाइकिल, कम दूरी पर आने-जाने के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला माध्यम है और अगर बात करें देश में सबसे बेहतरीन साइकिल ब्रांण्ड्स की तो Avon का नाम ज़रूर आता है। Avon देश की बेहतरीन साइकिल निर्माता कम्पनियों में से एक है, जो देश के 600 से ज़्यादा शहरों में उपलब्ध है। Avon की इस सफलता के पीछे देश में उपलब्ध 2000 से ज़्यादा डीलर का विशाल नेटवर्क है।यह भारतीय ब्राण्ड अब तक मिडिल ईस्ट, सार्क देशों और अफ्रीका जैसी जगहों पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुका है। हाल ही में Avon 2 लाख साइकिल के ऑर्डर के साथ यूरोप में अपनी पहचान स्थापित करने का कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इस डील के तहत Avon यूरोप में मुख्य उपकरण निर्माता साझेदार (OEM) के रूप में यह साइकिल उपलब्ध कराएगा। बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में Avon ने 30 लाख साइकिल बेचने का लक्ष्य रखा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।