किसान कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडला आयुक्त बरेली


किसान कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडला आयुक्त बरेली सौम्या गुप्ता जिलाधिकारी बरेली शिवा कांत द्विवेदी अधिशासी अभियंता रोहिलखंड नहर बरेली अजय उपाध्याय, एसडीएम बहेड़ी डॉक्टर तेजवीर सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। किसान कल्याण समिति के कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा की इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर कच्चे बांध के स्थान पर पक्का बांध बनवाने की कवायत करेंगे ताकि इस क्षेत्र के सैकड़ो गांव के किसानों के लिए पानी की समस्या से निजात मिल सके। किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंग्रेजी शासन काल से अब तक की कहानी का हवाला देते हुए बताया कि बल्ली बांध से जाने वाले स्थल पर सन १९०५ निर्माण हुआ था जो सन १९२६ मैं आई नदी में भयंकर बाढ़ के कारण टूट गया था सबसे शासन द्वारा जनहित में सन १९९० तक कच्चा बांध बनाकर १२५ गांव के काश्तकार खेतों की सिंचाई करते थे जिसमें बरेली रामपुर दोनों जनपदों के तीन लोकसभा क्षेत्र रामपुर पीलीभीत बरेली सम्मिलित हैं। बरेली जिला की मीरगंज तथा बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र रामपुर जिला की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव के हजारों की तादाद में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलता था सन १९९० के बाद से किसानों को बांध टूट जाने से सिंचाई सुविधा का लाभ मिलना बंद हो गया। किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदीप सिंह बरार ने पुनः किसानों को सहयोग से कच्चा बांध बनाने का प्रयास किया जो अब तक जारी है अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा किसानों ने इस कच्चे बांध पर हजारों की तादात में आम जामुन बांस सागौन शीशम आदि इमारती लकड़ियों तथा फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर बरेली जनपद में वृक्षारोपण की एक नई परंपरा तथा मिसाल कायम कर दी। मंडला आयुक्त सौम्या गुप्ता जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तथा तथा अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने आम जामुन तथा बांस के पौधों का वृक्षारोपण किया। किसान कल्याण समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम में वेद प्रकाश कश्यप रामपाल सोमपाल कृष्णपाल सिंह रामावतार मौर्य नरेश कुमार गंगवार सहित सैकड़ो की तादाद में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडला आयुक्त सौभाग्य गुप्ता ने की। तथा संचालन जिला अधिकारी बरेली श्री द्विवेदी ने किया। अंत में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों का आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।