ab tak tvमुख्तार की बहू निखत 188 दिन बाद जेल से रिहा, पति अब्बास से मिलने के दौरान हुई थी गिरफ्तार
मुख्तार की बहू निखत 188 दिन बाद जेल से रिहा, पति अब्बास से मिलने के दौरान हुई थी गिरफ्तार
चुनिंदा कैदियों को ही नहीं मिले सजा में छूट, बिलकिस बानो दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पण
गुजरात सरकार की ओर से पेश एडिशनल सालिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू की उस दलील के जवाब में की जिसमें उन्होंने कहा, कानून कहता है कि दुर्दांत अपराधियों को खुद में सुधार करने का मौका दिया जाना चाहिए।
एसवी राजू ने कहा कि 11 दोषियों द्वारा किया गया अपराध जघन्य था, लेकिन वह दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता। इसलिए वे सुधार का मौका पाने के हकदार हैं। व्यक्ति ने अपराध किया होगा... किसी खास क्षण में कुछ गलत हो गया होगा। बाद में उसे हमेशा परिणामों का अहसास हो सकता है।
एएसजी ने कहा, ‘इसका निर्धारण काफी हद तक जेल में उनके आचरण से किया जा सकता है, जब उन्हें पैरोल या फरलो पर रिहा किया गया। यह सब दर्शाता है कि उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि उन्होंने जो किया गलत था। कानून यह नहीं है कि हर किसी को हमेशा के लिए सजा दी जाए। सुधार का मौका मिलना चाहिए।’
इन दलीलों पर जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने पूछा कि कानून को जेल में अन्य कैदियों पर कितना लागू किया जा रहा है?
पीठ ने कहा, ‘हमारी जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी क्यों हैं? छूट की नीति चयनात्मक रूप से लागू क्यों की जा रही है? सुधार और समाज से जुड़ने का अवसर कुछ कैदियों को नहीं, बल्कि सभी कैदियों को मिलना चाहिए। लेकिन छूट नीति किस हद तक लागू की जा रही है, जब दोषी ने सजा के 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं? क्या यह सभी मामलों में लागू की जा रही है?’ इस पर एएसजी ने जवाब दिया कि इस सवाल का जवाब सभी राज्यों को देना होगा और छूट की नीति प्रत्येक राज्य पर निर्भर करती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मुख्तार की बहू निखत 188 दिन बाद जेल से रिहा, पति अब्बास से मिलने के दौरान हुई थी गिरफ्तार
कार्यालय नगर पंचायत परिषद जनपद बांदा 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
कार्यालय आदर्श नगर पंचायत पिपरी सोनभद्र की तरफ से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
Leave a Comment: