राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे


राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

 सिद्धार्थनगर । सर्विलांस सेल नें विभिन्न स्थानों से कुल-141 अदद गुमशुदा मल्टीमीडिया मोबाइल सेट (अनुमानित कीमत करीब ₹15 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को किया । अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस का व्यक्त किया हृदय से आभार ।

वर्तमान में जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 141 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 15 लाख है ।
  पुलिस लाइन्स में अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया । इस सफलता पर मोबाईल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें । 
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 सुरेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम व मु0 आरक्षी देवेश यादव सर्विलांस टीम व मु0 आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा सर्विलांस टीम व आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।