खुटार। नगर में पानी सप्लाई की समस्या को देखते हुए नगर के विभिन्न वार्ड से सभासद और उनके पति गुरुवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे


खुटार। नगर में पानी सप्लाई की समस्या को देखते हुए नगर के विभिन्न वार्ड से सभासद और उनके पति गुरुवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और समस्या का समाधान की मांग की। लेकिन कोई सुधार नहीं किया। जिससे नाराज होकर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में सुबह से ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभासदों के धरना प्रदर्शन की खबर लगते ही कई मोहल्लों के लोग भी कार्यालय पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन की खबर नगर पंचायत चेयरमैन मैनादेवी, अधिशासी अधिकारी को भी दी। लेकिन घंटे बाद भी कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। सभासद सुधा गुप्ता के पति सतपाल गुप्ता, पूनम मिश्रा के पति अनुज मिश्रा, सभासद चंदन गुप्ता, शराफत, सुशील राठौर, मंगल सिंह, सत्यप्रकाश अर्कवंशी, नीलम कश्यप के पति डॉ सुशील कश्यप, सरोजनी पत्नी देवेश गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले 2 महीने से नगर में टंकी से पानी सप्लाई की समस्या आ रही है। दिन में मात्र 10-5 मिनट ही पानी की सप्लाई मिल पा रही है। जिससे सावन के महीने में नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक माह पहले भी लोग धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।