आज प्रातः यमुना में नहाने गए किशोर का मिला शव।


आज प्रातः यमुना में नहाने गए किशोर का मिला शव।

यमुना के निचले इलाकों में बाढ़ आने के बाद जहां सभी लोग सुरक्षित स्थान पहूंच रहे थे वहीं कुछ लोग इसको एंजॉय कर रहे थे, दो दिन पूर्व अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।वृंदावन की बाढ़ मे इससे पहले भी दो लड़कों की यमुना में डूबकर मौत हो गई थी और फिर आज यमुना में पानी का जलस्तर कम होने से एक किशोर का शव मिला है।

घटना की जानकारी देते हुए डूबे किशोर के मामा ने बताया कि उसका भांजा दो दिन पूर्व सोहेल (17) निवासी पानीघाट अपने दो दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था लेकिन वापस नहीं आया जब सोहेल वापस नहीं आया तब उसके परिजनों ने उसको आप पास ढूंढा लेकिन सोहेल का कहीं पता नहीं चल सका। उसके बाद आज सुबह यमुना में पानी कम होने के कारण उसको आज फिर ढूंढने निकले तब मैंने देखा कि कि यमुना के पानी के अंदर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे फंसा हुआ दिखा, परिजनों ने उसके कपड़ों से उसकी पहचान कर ली है। मौके पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।