ग्राम पंचायत बल्ली के मजरा मलकपुर में धान के खेत में अजगर मिला। ग्रामीण भयभीत।


बरेली
दिनांक 17 जुलाई 2023
संवाददाता शिव हरि शर्मा के साथ बहेड़ी से संवाददाता अवधेश शर्मा की रिपोर्ट।
ग्राम पंचायत बल्ली के मजरा मलकपुर में धान के खेत में अजगर मिला। ग्रामीण भयभीत।
बरेली। बरसात के मौसम में आज दोपहर 2:00 बजे मीरगंज तहसील के ब्लॉक शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बल्ली के मजरा मलूकपुर में किसान सुभाष चंद्र पुत्र गंगाराम अपनी धान की पकी फसल को कंपाइन से कटवा रहा था। उसने ज्यों ही खेत में पड़ा पुआल हटाना शुरू किया उसके नीचे एक बड़ा सांप दिखाई दिया जिसे देख कर वह डर गया।
खेत में अजगर निकलने की सूचना सुभाष के बेटे अनिल ने वन विभाग के अधिकारी को फोन पर दी। तथा थाना शीशगढ़ पुलिस को दी।

थाना शीशगढ़ से हल्का प्रभारी ओमपाल सिंह मैं फोर्स के साथ जंगल ग्राम मलकपुर पहुंचे तथा इसी बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह राणा तथा उनके सहयोगी पुलिस टीम ने जाफरपुर जहरीली कीड़े सांप बिच्छू छिपकली नेवला के काटने का इलाज करने वाले एक्सपर्ट शब्बीर अहमद वसीम अहमद के सहयोग से अजगर को पकड़कर वन विभाग के स्पेक्टर अजय पाल सिंह राणा के सुपुर्द कर दिया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।