UP: सुभासपा भाजपा के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव 2024, द‍िल्‍ली में अम‍ित शाह संग बैठक के बाद गठबंधन का एलान


सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की खबरों को आज व‍िराम लग गया। अम‍ित शाह के साथ ओपी राजभर ने भी ट्वीट कर एनडीए और सुभासपा के गंठबंधन पर मुहर लगा दी है। अब लोकसभा इलेक्‍शन 2024 में दोनों पार्ट‍ियां साथ म‍िलकर चुनावी ताल ठोकेंगी।

लोकसभा की ज‍िन तीन सीटों पर हारी थी भाजपा वहां है सुभासपा का जलवा

पिछले लोकसभा के चुनाव में पूर्वांचल की अहम सीटों में शुमार गाजीपुर, घोषी व जौनपुर लोकसभा सीट भाजपा हार गई थी। तीनों सीटें सपा-बसपा के कारण बसपा के खाते में चली गई थी। अब इन सभी सीटों पर भाजपा का पूरा फोकस है। वह हर हाल में पिछले चुनाव में विपक्ष के खाते में गई सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। सुभासपा के साथ आने के बाद अच्छा खासा वोट बैंक भाजपा को मिलना तय है, जो भाजपा के लिए जीत की राह आसान करेगा।

ओपी राजभर ने कभी अख‍िलेश को दी थी सड़क पर संघर्ष करने की सलाह

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कभी अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरे से बाहर निकलकर सड़क पर संघर्ष करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि सपा और बसपा को वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिये। उनकी दलील थी कि जब दोनों ही दल पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं तो फिर चुनाव अलग- अलग क्यों लड़ते हैं। अब सुभासपा ने भाजपा के साथ हाथ म‍िलाया है।

2022 में सुभासपा ने सपा के साथ लड़ा था व‍िधानसभा चुनाव

बता दें क‍ि सुभासपा और सपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था। सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।