प्रेमिका की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेमिका के घर के बाहर आकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली
रामपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने प्रेमिका की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेमिका के घर के बाहर आकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले थे।
पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें आत्महत्या करने वाले युवक को युवती की हत्या में नामजद किया है। घटना शनिवार रात 11.40 बजे की है। शाहबाद गेट पर ईदगाह के पीछे वाली गली में रहने वाली युवती से पास में ही कुंडा वाली मस्जिद के पास रहने वाला तालिब मियां प्यार करता था। घटना की रात तालिब उसके घर पहुंच गया। दरवाजे के पास ही दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने पिस्टल से उसकी कनपटी पर गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर युवती की मां आई तो बेटी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई। इसके बाद युवक प्रेमिका के घर के बाहर गली में आ गया और अपने सिर पर भी गोली मार ली। दो गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घर के अंदर युवती और बाहर गली में युवक की लाश पड़ी देख सनसनी फैल गई। युवक के स्वजन भी आ गए।
दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह भी अस्पताल आ गए। दोनों के स्वजन से बात की। युवक के स्वजन ने युवती पक्ष पर घर बुलाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, जबकि युवती पक्ष का कहना था कि युवक पिस्टल लेकर घर में आया। उसने पहले युवती को गोली मारी और फिर अपने को भी गोली मार ली।
सीओ सिटी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद के बाद युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या की और बाद में अपने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में मृतका के भाई फहद की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका के भाई का कहना है कि तालिब घटना की रात घर आया। उसने दरवाजा खटखटाया, जिसे बहन तायबा ने खोला। दोनों के बीच आपस में बात हुई जिसके बाद तालिब ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। बाद में घर से बाहर निकलकर अपने को भी गोली मार ली।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, InstagramTwitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक तौर पर राहत देने के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में 17 और 18 जुलाई तक स्कूल भी बंद रहेंगे।
Haryana Flood आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने रविवार को सिरसा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। तंवर ने कहा कि पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा बाढ़ से नुकसान उनके सिरसा पार्लियामेंट क्षेत्र में हुआ है। सरकार की नाकामी क
Leave a Comment: