बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक तौर पर राहत देने के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में 17 और 18 जुलाई तक स्कूल भी बंद रहेंगे।


दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने से धीरे-धीरे हालातों में सुधार हो रहा है। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक तौर पर राहत देने के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में 17 और 18 जुलाई तक स्कूल भी बंद रहेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। बाढ़ पीड़ित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर दस हजार रुपये प्रति परिवार देंगे। जिनके कागज जैसे आधार कार्ड आदि बह गए, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएगे। साथ ही जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गईं, उन्हें स्कूलों की तरफ से ये दिलाएंगे।

स्कूल भी रहेंगे बंद

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए यमुना नदी से लगे इलाकों के स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है। इसके चलते सभी सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 17 और 18 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। यह आदेश प्रभावित जिलों - पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर, मध्य और दक्षिण पूर्व के लिए है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।