बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय में उपस्थित रहने की चर्चा की गईबैठक में अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय में उपस्थित रहने की चर्चा की गई
बरेली फतेहगंज पश्चिमी - आज फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के उनासी गांव में मॉडल प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं के अभिभावकों और अध्यापकों ने बैठक कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों और उनकी लाभकारी योजनाओं के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी।और उसके बाद अध्यापकों ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय तक पहुंचाया और और सभी ग्रामीण लोगों एवं बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया।
बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय में उपस्थित रहने की चर्चा की गई। साथ ही घर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। और कहा आप सभी लोग बच्चों के आधार कार्ड बनवा लें। और उस आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंग करवा दें। जिससे सरकार द्वारा डी.बी.टी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली धनराशि का उपभोग आप लोग बच्चों की यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता, मौजा, स्कूल बैग, एवं स्टेशनरी खरीद सकेंगे।
निपुण भारत मिशन पर चर्चा के दौरान अभिभावकों के मोबाइल फोनों में दीक्षा ऐप एवं रीड अलोंग ऐप डाउनलोड की गई।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम, समर्थ कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंध समिति के साथ- साथ बच्चों के नामांकन में वृद्धि हेतु प्रयासों पर विशेष प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों सहित प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी, सह अध्यापिका नम्रता वर्मा, निताशा सक्सेना, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील भानपुर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को निष्पक्ष/ त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग स
जौनपुर।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार तथा इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में 2 अक्टूबर से 8 अक्ट
जौनपुर जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश और जौनपुर का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव क
Leave a Comment: