जोगनी माता के मंदिर परिसर के पास एक दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग सबकुछ जलकर हुआ खाक


जोगनी माता के मंदिर परिसर के पास एक दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग सबकुछ जलकर हुआ खाक

बांदा - बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल में शार्ट सर्किट की वजह से एक दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखी सामग्री सहित सबकुछ जलकर खाक हो गया
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बाकल की जोगनी माता मंदिर परिसर के पास सजी दुकानों में से एक दुकान का है जहां रात्रि लगभग दस बजे के आसपास दुकान में लगी बिजली की केवल में अचानक आग लग गई जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त दुकान का ताला बंद था वही जब पडोस में रहने वाले व्यक्तियों ने आग की लपटों के साथ-साथ धुए का उठता गुब्बार देख शोर मचाया और इस घटना की जानकारी दुकान मालिक को दिया जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने में जुट गए परंतु जब तक आग में काबू पाया गया तब तक दुकान में रखी सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गई वहीं दुकान मालिक रामकृपाल पुत्र बेनी प्रसाद से जब जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी लड़की की तबियत काफी दिनो से खराब चल रही है जिसके कारण मैं शाम को जल्द ही दुकान बंद करके घर चला गया था जैसे ही मुझे जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गए मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा और दमकल विभाग को भी सूचित किया परंतु जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था घटना की जानकारी लेखपाल को दी गई है जो मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया है दुकान स्वामी के अनुसार लाखों रुपए की रखी सामग्री जलकर खाक हो गई है जिसकी भरपाई हेतु शासन प्रशासन से मांग की है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।