मथुरा प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या 24 घण्टे के अन्दर थाना हाईवे पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार  पत्नी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस


मथुरा प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या 24 घण्टे के अन्दर थाना हाईवे पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार  पत्नी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

मथुरा आयकर विभाग के कर्मचारी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने प्रेमी की मदद से की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द घटना का राजफाश कर सकती है।बलदेवगंज नवादा निवासी अनुराग चौधरी सेल्स टैक्स में हेड क्लर्क थे। 28 जून को उनकी पत्नी ने हाईवे थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया कि सुबह जागने पर पता चला कि पति घर में नहीं हैं। उनकी स्कूटी भी गायब है। सभी जगह पता किया, मगर कहीं सुराग न लगा। बुधवार शाम गोकुल बैराज के समीप यमुना में उनका शव पानी में उतराता मिला। शव की पहचान अनुराग चौधरी के रूप में हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करना पाया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने हेड क्लर्क की पत्नी से पूछताछ की तो कुछ संशय हुआ। कई घंटे की पूछताछ में वह टूट गई और सब कुछ पुलिस के समक्ष उगल दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार हेड क्लर्क की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे के साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का दावा है जल्द घटना का राजफाश कर दिया जाएगा

वाइट,,,, शैलेश कुमार पांडे एसएसपी मथुरा
आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद उ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।