पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) सीधी भर्ती-2020 के अन्तर्गत बरेली परिक्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। 


रिजर्व पुलिस लाईन बरेली  में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) सीधी भर्ती-2020 के अन्तर्गत बरेली परिक्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। 
 दिनांक 06.07.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन  बरेली स्थित रविन्द्रालय में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) सीधी भर्ती-2020 के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को शासन के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्र वितरण किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  पी०सी० मीना, अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन,  (मुख्य अतिथि) व डॉ० राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र  द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) सीधी भर्ती-2020 के अंतर्गत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद पर कुल 04 , पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक संवर्ग) में 07 एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा संवर्ग) में 06 अभ्यर्थियों कुल 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  उ0प्र0 सरकार एवं  पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 का वर्चुअली तरीके से सम्बोधन भी प्राप्त हुआ जिसको सभी के द्वारा सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान     प्रभाकर चौधरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद बरेली, राहुल भाटी     पुलिस अधीक्षक नगर  जनपद बरेली, राम मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद बरेली, एवं समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद बरेली, चयनित अभ्यर्थियों के परिवारीजन, पत्रकार बन्धु एवं पुलिस कर्मी आदि उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।